पटना, मार्च 23 -- मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल से आज रिहा हो सकते हैं। उनकी दोपहर 2 बजे के बाद जेल रिहा होने की संभावना है। पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद हत्याकांड में उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है, जिसके बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह सीधे अपने सरकारी आवास पहुंचेंगे। यहां उनके स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और बेऊर जेल के बाहर से लेकर उनके आवास तक भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने भी संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। अगले दो दिन का उनका पूरा प्रोग्राम भी सेट कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 23 मार्च (आज) जेल से रिहा होने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.