अनंत सिंह छठ पर अक्षरा सिंह के घर पहुंचे, खरना प्रसाद लिया; एक्ट्रेस को बेटी की शादी में बुलाया
पटना, नवम्बर 14 -- बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह शनिवार को छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने अक्षरा के पटना स्थित घर पर खरना प्रसाद ग्रहण किया। मोकामा विधायक कुछ देर एक्ट्रेस के घर बैठे और परिवार के लोगों से बात की। इस दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को होने वाली शादी में अक्षरा सिंह को आमंत्रित भी किया। अक्षरा सिंह के घर पर मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि वह छठ का प्रसाद खाने आए थे। प्रसाद खाकर जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने अक्षरा सिंह को बेटी की शादी में निमंत्रण दिया है और वह आएंगी। अनंत ने वहां मौजूद पत्रकारों से भी कहा कि सभी लोग 25 नवंबर को शादी में आएं। किसी का कार्ड गलती से छूट गया तो माफ करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.