पटना, अक्टूबर 22 -- बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी से अलग राह अपनाने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पटना स्नातक सीट से एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार को जीत का आशीर्वाद दे दिया है। नीतीश एमएलसी चुनाव के मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को नीरज के घर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने नीरज का हालचाल जाना और विजयी होने का आशीर्वाद दे दिया। दूसरी ओर, अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में नीरज का खुलकर विरोध कर रहे हैं। वह कहते रहे हैं कि यह दलगत चुनाव नहीं है और नीतीश कुमार को इससे कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार ने गुरुवार दोपहर को पटना के राजवंशी नगर स्थित जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने नीरज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना क...