अनंत सिंह को जेडीयू देगा नोटिस? नीतीश के साथ संजय झा और बिजेंद्र यादव का डेढ़ घंटा तक मंथन चला
पटना, अक्टूबर 2 -- जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधान परिषद चुनाव व सांगठनिक विषयों पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ विचार-विमर्श किया। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। अनंत सिंह को पार्टी जल्द ही नोटिस दे सकती है। अनंत सिंह के पटना स्नातक चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन देने और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करने की घोषणा से पार्टी नाराज है। पार्टी का एक वर्ग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जाना अनंत सिंह पर भारी पड़ सकता है। बाहुबली विधायक प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट अनुज कुमार को जिताने के लिए कुछ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.