नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दुलारचंद हत्याकांड में आरोपी और मोकामा से विधायक अनंत सिंह की जमानत को झटका देते हुए उन्हें एक दिसंबर या उससे पहले जेल में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने बिहार पुलिस को चार महीने के भीतर मामले की जांच पूरी करने का आदेश दिया है। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्तूबर को उस वक्त दुलार चंद यादव की हत्या कर दी गई थी, जब वह जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष के समर्थन में प्रचार करने निकले थे। पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में एक नवंबर को अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस साल 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की 25 नवंबर को शादी है, विदाई...