पटना, नवम्बर 2 -- मोकामा के विधायक अनंत सिंह अपने खास अंदाज और बेबाक बातों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार राजनीति से अलग अनंत सिंह चर्चा में हैं अपनी बेटी की होने वाली शादी को लेकर। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी तय हो चुकी है। शिवांगी सिंह की शादी इसी साल 25 नवंबर को होने वाली है और शाही अंदाज में होने वाली इस शादी को लेकर तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं। शिवांगी सिंह की शादी में विशाल टेंट-पंडाल लगाने के लिए मऊ से लोग आए हैं तो वहीं अनंत सिंह के दामाद यानी दूल्हे राजा भी विदेश से आ रहे हैं। खास बात यह है कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमां से ही होगी। हालांकि, शादी में अभी तो वक्त है लेकिन भव्य टेंट-पंडाल लगाने का काम शुरू हो चुका है। कहा जा रहा ह...