पटना, मार्च 24 -- Anant Singh News: बिहार के मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा हो चुके हैं। अनंत सिंह के जेल से रिहा होने के बाद उनके समर्थकों का जोश हाई है। मोकामा विधायक अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की खुशी में आवास को फूलों से सजाया गया है। वहीं, लोगों के लिए विशेष भोजन और मिष्ठान का प्रबंध किया गया है। अनंत सिंह के आधिकारिक फेसबुक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नजर आ रहे हैं। उत्साही समर्थक अनंत सिंह के लिए नारेबाजी कर रहे हैं और उन्हें फूलों की माला पहना रहे हैं। अनंत सिंह भी हाथ जोड़कर अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, 'सबनीमा में अपने जनता मालिक के बीच।' समर्थकों के मुताबिक, अनंत सिंह मंगलवार को यानी आज बड़‌हिया स्थित ...