अनंत सिंह के विरोध के बीच निशांत ने की नीरज की तारीफ, जेडीयू MLC कैंडिडेट को बताया अनुभवी नेता
पटना, अक्टूबर 15 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार की तारीफ की है। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने नीरज को अनुभवी और पार्टी का पुराना नेता बताया है। उन्होंने कहा कि नीरज समता पार्टी के समय से ही नीतीश के साथ जुड़े हुए हैं। नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें जेडीयू ने आधिकारिक कैंडिडेट बनाया है। हालांकि, मोकामा से पार्टी के विधायक अनंत सिंह उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं। इससे सियासी घमासान मचा हुआ है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत भी पहुंचे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार के 20 साल के कामों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.