अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं, काम क्या? एक बुलावे पर प्रयागराज आ रहे विधायक
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- संजोग मिश्र, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह प्रयागराज के तीन दशक पुराने एक यार पप्पू सलमान के न्योता पर पटना से कार से ही 400 किमी दूर जा रहे हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि बिहार के डॉन अनंत सिंह की प्रयागराज के किसान पप्पू सलमान से कैसी दोस्ती और कैसा कनेक्शन, जो वह पटना से काफिला लेकर रोड शो की तरह जगह-जगह स्वागत करवाते प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पप्पू सलमान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से दल के स्थापना काल से जुड़े हैं और पार्टी संगठन के हिसाब से प्रयागराज में गंगापार जिला उपाध्यक्ष हैं। पप्पू सलमान का पूरा नाम सलमान अहमद है और लोगों के बीच वो पप्पू मलावां नाम से भी जाने जाते हैं। अनंत सिंह अपने दोस्त को पप्पू सलमान बुलाते हैं। पप्पू सलमान के बेटे एहराज का निकाह बहराइच में हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.