पटना, मार्च 31 -- बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दोनों भतीजों धर्मवीर सिंह और कर्मवीर सिंह को भी अग्रिम जमानत पर मिल गई है। पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हुए बाहुबली दुलारचंद यादव हत्याकांड में वे आरोपी हैं। इस केस में जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह को भी बीते 19 मार्च को सशर्त जमानत मिली थी। पिछले सप्ताह वे जेल से बाहर आ गए थे। अब उनके दोनों भतीजों को भी राहत मिल गई है। जानकारी के अनुसार, पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड के दो अन्य अभियुक्त धर्मवीर और कर्मवीर को अग्रिम जमानत दे दी। जस्टिस प्रभात कुमार सिंह की एकलपीठ ने आरोपियों की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कर यह आदेश दिया। अनंत सिंह के दोनों भतीजों पर दुलारचंद यादव को गाड़ी से खींचने का आरोप है। पटना सिविल कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.