नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- वाराणसी/पटना हिटी। मोकामा से विधायक अनंत सिंह का काफिला शुक्रवार को डाफी में हरसेवानंद स्कूल के पास मलहिया मार्ग पर रोक दिया गया। वह लंका चौराहा पर महामना मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आ रहे थे। अनंत सिंह अपने साथी पप्पू सलमान के घर पर आयोजित बेटे के रिसेप्शन समारोह में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे। मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करना उनके रूट मैप में पहले से घोषित था। कमिश्नेरट पुलिस ने अनंत सिंह को बताया कि धनतेरस की भीड़ के कारण शहर में ट्रैफिक का दबाव अधिक है, साथ ही काफिले के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं है। अनंत सिंह ने सहमति जताई और समर्थकों के साथ प्रयागराज की ओर निकल गए। यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के यार पप्पू सलमान कौन हैं, काम क्या? बुलावे पर प्रयागराज आ रहे विधायक विधायक अनंत सिंह प्रयागराज के सुबेदारगंज ...