अनंत सिंह की सदस्यता जाएगी? स्पीकर बोले- विधायक का पक्ष सुनने के बाद जेडीयू के पत्र पर फैसला
पटना, अक्टूबर 30 -- जनता दल यूनाइटेड से निकाले गए मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी विधायकी पर भी अब संकट मंडरा रहा है। जेडीयू ने अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने के लिए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार को पत्र लिखा है। इस पर स्पीकर ने कार्यवाही भी शुरू कर दी है। स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि उन्होंने जेडीयू से मिले पत्र की समीक्षा की है। अनंत सिंह को नोटिस भेजकर उनका पक्ष सुना जाएगा, इसके बाद उनकी जेडीयू के प्रस्ताव पर फैसला होगा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अनंत सिंह की सदस्यता खत्म करने के संबंध में उन्हें पत्र मिला है। इसकी समीक्षा की गई है। समीक्षा के बाद नोटिस भेजने की प्रक्रिया है। अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस भेजकर उनका पक्ष जाना जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.