पटना, मार्च 23 -- Anant Singh News: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जेल से रिहाई सोमवार की शाम तक हो सकती है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में चार दिन पहले पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी करने में समय लग रहा है। बेउर जेल में बंद अनंत सिंह कोर्ट से रिहाई का आदेश पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अनंत के समर्थकों ने उनके ही फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर उम्मीद जताई थी कि जेल से छूटकर वह दोपहर 2 बजे के बाद पटना में अपने आवास पर पहुंच जाएंगे। अनंत सिंह के जेल से छूटने से पहले उनके आवास पर हजारों लोगों के लिए मिठाई और भोजन बनाने के काम में दर्जनों कारीगर लगे हैं। अनंत सिंह के समर्थकों ने मंगलवार को उनके पटना से बड़हिया जाने और इस दौरान रास्ते में रोड शो का भी ऐलान कर रखा है। फेसबुक पोस्ट ...