नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह का खास अंदाज अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। इन दिनों उनका 'ए गुंजन...' वाला डायलॉग खूब वायरल हो रहा है। अब इस डायलॉग की मिमिक्री करती हुईं आरजेडी सांसद मीसा भारती भी दिखीं। उन्होंने न सिर्फ अनंत सिंह के बोलने के अंदाज की नकल उतारी, बल्कि ये भी बताया इस डॉयलॉग को आरजेडी वाले कैसे बोलेंगे। मीसा भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती दानापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रही थीं। बातचीत के दौरान अनंत सिंह के वायरल वीडियो का जिक्र आया तो मीसा भारती भी उनके अंदाज में बोलने लगीं। ।राजद के लिए पेश किया 'ए चंदन...' डायलॉग आमतौर पर गंभीर नजर आने वाली मीसा भारती...