पटना, अक्टूबर 30 -- Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की 25 नवंबर को शादी है। जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह ने शिवांगी की शादी पटना जिला के बिहटा इलाके में तय की है। शादी के लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव में तैयारियां तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि अनंत सिंह लदमा गांव से ही बेटी की शादी करेंगे। अनंत सिंह और नीलम देवी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। अनंत सिंह की बड़ी बेटी राजनंदिनी सिंह की शादी लखीसराय जिले में हुई है और बड़े दामाद केंद्रीय सेवा के पदाधिकारी हैं। छोटी बेटी शिवांगी की शादी जिस लड़के से तय हुई है, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अनंत सिंह के तीन बेटे अभिषेक कुमार, अंकित कुमार और अभिनव कुमार हैं, जिनमें पहले दोनों जुड़वां भ...