नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा इस समय सभी जगह है। शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक घर नदावां से होगी। शादी का खूबसूरत कार्ड पहले ही वायरल हो चुका है और अब मेन्यू ने लोगों का ध्यान खींचा है। किसी भी नेता या बिजनेसमैन के घर शादी होती है, तो शाही मेन्यू रखा जाता है। ऐसे ही अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से भी ज्यादा पकवानों वाला मेन्यू तैयार करवाया गया है और इसके लिए कई बड़े शेफ और हलवाई बुलाए गए हैं। खास बात ये है कि इस मेन्यू में भारतीय व्यंजन के साथ विदेशी डिशेज भी शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते हैं शिवांगी सिंह की शादी में मेहमानों को क्या-क्या खाने को मिलेगा।शाही शादी की खूब हो रही तैयारियां बता दें अनंत सिंह ने शादी के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर भव्य वाटरप्रूफ और एसी पं...