अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़े की रेस, विजेताओं को इनाम में थार, बाइक और स्कूटी
पटना, नवम्बर 4 -- बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता करवा रहे हैं। पटना जिले में बाढ़ के नदवां गांव में 25 नवंबर को घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें देश भर से नामी घोड़े और घुड़सवारों को बुलाया गया है। अनंत सिंह ने इस प्रतियोगिता में आकर्षक इनाम भी रखे हैं। घुड़दौड़ प्रतियोगिता जीतने वाले को इनाम में थार जीप दी जाएगी। इसके अलावा, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को बाइक और स्कूटी इनाम में मिलेगी। अनंत की बेटी शिवांगी सिंह की शादी भी 25 नवंबर को ही पैतृक गांव नदवां में होगी। भव्य तैयारियों की वजह से यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता का निमंत्रण अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.