अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्यक्रम शुरू, नीलम ने कुलदेवी को न्योता चढ़ाया
पटना, नवम्बर 3 -- बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया है। अनंत की पत्नी एवं मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी ने सोमवार को अपनी कुलदेवी मां ब्राह्मणी के चरणों में बिटिया की शादी का पहला न्योता चढ़ाया। इस तरह शिवांगी के वैवाहिक समारोह का विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ हो गया। 25 नवंबर को होने वाली यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। पटना जिले के बाढ़ में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। शादी के दिन अनंत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुलदेवी को न्योता चढ़ाते हुए वैवाहिक रस्मों की विधिवत शुरुआत करने की जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह बिटिया की शादी का कार्ड कुलदेवी को समर्पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.