अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 20 सूत्री समिति से आउट, मंत्री दर्जा गया; बंगला भी जाएगा?
पटना, अक्टूबर 26 -- JDU ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और बड़ा ऐक्शन लिया है। मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी को जदयू ने 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से भी हटवा दिया है। इससे पहले जदयू ने उन्हें दलविरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया था। बताया जा रहा है कि जेडीयू के अनुशंसा पर नीलम देवी को समिति से हटाया गया है। नीलम देवी को 20 सूत्री सदस्य कमेटी से हटाए जाने के बाद उनसे उप-मंत्री (डिप्टी मिनिस्टर) का दर्जा भी छिन गया है। सवाल यह भी उठने लगे हैं कि क्या अब नीलम देवी से सरकारी बंगला भी छिन जाएगा? इससे पहले जनता दल (यूनाइटेड) ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शनिवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी (पूर्व विधायक) को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। मोकामा में 'छोटे सरकार' के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.