अनंत सिंह की नहीं चली, नीरज कुमार को JDU से टिकट; अभिषेक, आनंद और घनश्याम MLC कैंडिडेट घोषित
पटना, सितम्बर 23 -- बिहार में अपने समर्थकों के बीच छोटे सरकार नाम से चर्चित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के तमाम विरोध को दरकिनार करते हुए नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पटना स्नातक सीट से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को फिर से एमएलसी चुनाव का टिकट थमा दिया है। एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ लड़ने जा रहे अनुज सिंह को अनंत सिंह खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। जेडीयू ने नीरज कुमार के अलावा तीन और सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें अभिषेक झा, आनंद पुष्कर और घनश्याम राय शामिल हैं। विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक कुल आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव है। जेडीयू ने पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा, सारण शिक्षक सीट से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक सीट से घनश्याम राय को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.