पटना, अक्टूबर 24 -- बिहार के मोकामा में बाहुबली कहे जाने वाले विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित किए जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अनंत सिंह की एक के बाद एक, तीन गलतियों के चलते जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का धैर्य टूट गया और विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान जो सार्वजनिक बयानबाजी की, उसी के बाद जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी विदाई पर मुहर लगा दी। वोटिंग के अगले दिन जेडीयू कार्यालय से अनंत के साथ उनकी पत्नी नीलम सिंह के निष्कासन का आदेश जारी हो गया। सूत्रों के मुताबिक, पहले 27 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद अनंत सिंह पर कार्रवाई का मन बनाया गया था। मगर, पटना स्नातक निर्वाचन क्ष...