पटना, नवम्बर 4 -- बिहार में कुछ महीने पहले खान ग्लोबल स्टडीज के मालिक फैजल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदू के मालिक रौशन आनंद सर के बीच हुए विवाद ने सबका ध्यान खींचा था। इस पूरे विवाद में रौशन आनंद को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। इतना ही नहीं इस विवाद के बीच ही रौशन आनंद के छोटे भाई की नेपाल में रहस्यमयी तरीके से मौत भी हो गई थी। अब एक साक्षात्कार में रौशन आनंद सर ने पूरे विवाद औऱ पुलिसिया कार्रवाई पर अपनी बात रखी है। रौशन आनंद ने दावा किया है कि खान सर उनको भी मरवा सकते हैं। इतना ही नहीं रौशन आनंद ने इस इंटरव्यू के दौरान मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भी नाम लिया है और विधायक की कही एक बात को दोहराया है। दरअसर 'लल्लनटॉप' के साथ एक साक्षात्कार में रौशन आनंद से जब यह पूछा गया कि आप भी अपनी रक्षा-सुरक्षा के लिए अपने साथ बॉडीगार्ड लेकर ...