नई दिल्ली, मार्च 22 -- Anant Singh Release from Beur Jail: मोकामा विधायक(बाहुबली) अनंत सिंह को चार महीने तक आदर्श बेऊर जेल में पटना में बंद रहने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। दुलारचंद यादव हत्या कांड में जेल से रिहाई का रास्ता साफ होने के बाद उनके समर्थकों को बाहर आने का इंतजार है। खबर है कि सोमवार को अनंत सिंह सलाखों से बाहर आ सकते हैं। इस सूचना के बाद पटना में उनके समर्थकों का जुटना शुरू हो गया है। हालांकि, कोर्ट से उनकी रिहाई को लेकर कोई पत्र खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचा है। अनंत सिंह के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक वह सोमवार को दोपहर बाद बाहर आ जाएंगे। नेता के भव्य स्वागत में समर्थकों की तैयारी जारी है। पटना से मोकामा तक दावत की तैयारी भी पूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.