अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर गोपालगंज कोर्ट में फैसला सुरक्षित, अश्लील डांस और हथियार के वायरल वीडियो का मामला
गोपालगंज, मई 20 -- पटना जिले के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कथित अश्लील डांस के वायरल वीडियो और हथियार लहराने के मामले में गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई, लेकिन अदालत से उन्हें तत्काल राहत नहीं मिल पाई। न्यायालय ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। पटना हाईकोर्ट से पहुंचे वकील नरेश दीक्षित ने अनंत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस करते हुए उन्हें निर्दोष बताया और राहत देने की मांग की। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने की। बताया जाता है कि बीते 2 और 3 मई को गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सेमरांव गांव में आयोजित जनेऊ कार्यक्रम में अनंत सिंह पहुंचे थे। इसी दौरान समर्थकों द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.