नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पटना पार्टी ऑफिस में संपन्न हुई। नीतीश कुमार के पुत्र सम्राट चौधरी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की मौजूदगी में पार्टी के नेताओं की अहम बैठक हुई जिसमें पार्टी के कई विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी, पूर्व एमएलसी समेत सभी बड़े और महत्वपूर्ण नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि आगामी विधान परिषद चुनाव में एकजुटता और मजबूती बनाए रखने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। खासकर पटना स्नातक विधान परिषद क्षेत्र के सभी विधायकों और पार्टी के नेताओं को बुलाया गया था। मीटिंग में पटना स्नातक सीट से एमलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और मोकामा के एमएलए अनंत सिंह भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चल रही तनातनी को सुलझाने की कवायद की चल रही है जिसके लिए प्रद...