पटना, अक्टूबर 2 -- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पटना ग्रेजुएट सीट से पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच मचे घमासान पर जनता दल यूनाइटेड(जदयू) गंभीर हो गया है। दोनों के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि यह ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा है इसलिए उन्हें दोनों से बात करने के लिए अधिकृत किया गया है। उम्मीद है जल्द ही समाधान निकल जाएगा। पिछले दिनों पटना पहुंचे ललन सिंह यह कहकर इस सवाल को टाल गए थे कि उन दोनों के बीच का मामला है, कोई भी सवाल उन्हीं से पूछिए। गुरुवार को अनंत सिंह ने जदयू के फैसले और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के खिलाफ खुले तौर पर बगावत का बिगुल फूंक दिया। पटना स्नातक विधान परिषद सीट से एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमा...