गोपालगंज, मई 6 -- छोटे सरकार के नाम से मशहूर बिहार के मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह अब नई कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। जदयू विधायक अनंत सिंह पर अब गोपालगंज जिले में केस दर्ज किया गया है। दरअसल गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित उपनयन कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य और हथियार प्रदर्शन के वायरल वीडियो मामले में मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिले के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि 2 और 3 मई को सेमराव गांव में गड्डू राय के आवास पर आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम में कुछ लोगों द्वारा अवैध व लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन किया गया और अश्लील नृत्य कराया गया। जांच में वीडियो की पुष्टि होने पर कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चिह्नित आरोपितों की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.