नई दिल्ली, जून 2 -- रियल एस्टेट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी अनंत राज लिमिटेड के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक चढ़ गए। कंपनी ने हरियाणा में डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज कारोबार के विस्तार के लिए Rs.25,000 करोड़ निवेश करने की घोषणा की है। इस खबर के बाद निवेश इस स्टॉक पर टूट पड़े। बड़े निवेश की घोषणा के बाद निवेशकों ने अनंत राज के शेयरों में खरीदारी की। सुबह अनंत राज के शेयर 560 रुपये पर खुले और 563.25 रुपये के डे हाई को टच कर गए। बाद में मुनाफावसूली के चलते 546 रुपये तक आ गए। पिछले 5 दिन में यह स्टॉक करीब 9 प्रतिशत चढ़ा है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर लगभग 10 प्रतिशत चढ़ चुका है। इस तेजी के साथ शेयर ने वर्ष 2026 में अब तक सकारात्मक रिटर्न के दायरे में वापसी कर ली है। यह भी पढ़ें- CBSE के 385 करोड़ के ठ...