अनंत चतुर्दशी पर हुई भगवान अनंत की पूजा-अर्चना
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- गोला गोकर्णनाथ। अनंत चतुर्दशी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। घरों और मंदिरों में पूजा के दौरान भगवान अनंत को फूल धूप दीप पंचामृत फल पंजीरी और मोदक आदि का भोग लगाया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने 14 गांठ वाला अनंत सूत्र भगवान को अर्पित किया। इसके बाद विधि विधान से पूजन कर अनंत सूत्र धारण किया। मान्यता है कि यह सूत्र सुख समृद्धि और रक्षा का प्रतीक होता है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: गोपालपुर महावीर मंदिर व गंगधारेश्वर धाम में हुई पूजा श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत को नमन करते हुए नमस्ते सर्वनागेन्द्र नमस्ते पुरुषोत्तम मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.