अनंत चतुर्दशी पर मध्याह्न में करें श्रीहरि का पूजन
वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी। अनंत फल देने वाला अनंत चतुर्दशी का व्रत इस वर्ष 25 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन नाग फन के नीचे विराजमान श्रीहरि का मध्याह्न में पूजन का विशेष महत्व है। भाद्र शुक्ल चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11: 19 बजे लगेगी जो 25 सितंबर की रात 11: 08 बजे तक रहेगी। शतभिषा नक्षत्र 24 सितंबर को सुबह 10:36 बजे आरंभ होगा और 25 सितंबर को दिन में 11:23 बजे तक रहेगा। अनंत चतुर्दशी का व्रत करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष के साथ अंत में भगवान अनंत की कृपा से बैकुण्ठ प्राप्त होता है। ज्योतिषाचार्य पं.विकास शास्त्री के अनुसार व्रतियों को तिथि विशेष पर हाथ में जल, अक्षत, पुष्पादि लेकर मन में 'मेरे सभी तरह के पापों के क्षय के साथ पुण्य शुभ की वृद्धि हो इस निमित्त अनंत चतुर्दशी का व्रत मेरे द्वारा किया जा रहा है' बोलकर संकल्प लेना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.