चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- चक्रधरपुर। शहर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत एवं पूजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना कर 14 गांठों वाला पवित्र अनंत सूत्र धारण किया। बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर, संतोषी मंदिर समेत विभिन्न पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- कर्ज और पैसों की तंगी से हैं परेशान? अनंत चतुर्दशी की शाम कर लें ये खास उपायपूजा स्थलों पर भीड़ गणेश किशोर संघ के गणेश पूजा पंडाल में पंडित अनंत पाठक तथा दंदा साई वार्ड संख्या 5 स्थित पंडित नवल किशोर पाण्डेय के आवास पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचे। पंचक और भद्रा के कारण पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर कुछ श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति भी रही। यह भी पढ़ें- Bokaro ...