अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र बांधने में ना करें ये गलती! पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग हैं नियम
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद हाथ में अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। इस साल आज 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है। इसी दिन गणेश विसर्जन भी करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अनंत सूत्र भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। इसे विधि-विधान से बांधने पर सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा की कामना की जाती है। हालांकि, अनंत सूत्र बांधते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी माना गया है।अनंत सूत्र क्या है? अनंत सूत्र सामान्य रूप से सूती धागे से तैयार किया जाता है। इसे हल्दी और कुमकुम से रंगकर इसमें 14 गांठें लगाई जाती हैं। धार्मिक परंपरा में इन गांठों को चौदह लोकों का प्रतीक माना गया है। अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.