बरेली, सितम्बर 23 -- बरेली। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी शुक्रवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य मुकेश मिश्रा के अनुसार चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11:17 बजे शुरू होकर 25 सितंबर की रात 11:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की प्रधानता के चलते पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा। खास संयोग यह है कि इस दिन सूर्य और बुध कन्या राशि में साथ रहेंगे, जिससे बुधादित्य योग बनेगा। भगवान विष्णु को समर्पित इस पर्व पर व्रत और पूजा का विशेष महत्व है। 14 गांठ वाले अनंत धागे की पूजा कर उसे धारण किया जाता है। कई स्थानों पर हल्दी की 14 गांठों की माला बनाकर भगवान विष्णु के चौदह भुवनों का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़ें- सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के अद्भुत मेल में 25 को होगा अनंत चतुर्दशी इसी दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सर्वार...