फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर मानक आइडिया अवॉर्ड के परिणामों में बीएन पब्लिक स्कूल के छात्र ने बड़ी सफलता हासिल की है। विद्यालय के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र अनंत राव के इनोवेटिव आइडिया स्मार्ट इमरजेंसी असिस्टेंस को जिला स्तर के लिए चुना गया है। गढ़वाल सभा द्वारा संचालित बीएन पब्लिक स्कूल में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्र की इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष श्री राकेश घिल्डियाल व समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा अनंत राव को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले से प्राप्त कुल 1103 आइडिया में से केवल 60 बेहतरीन आइडिया चुने गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.