गुमला, मई 23 -- गुमला। जिला मुख्यालय के सोसो मोड़ भलदम चट्टी स्थित अनंत एग्रो खाद-बीज भंडार दुकान का उद्घाटन शुक्रवार सुबह जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा एवं नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और किसान मौजूद रहे। दुकान संचालक ओम प्रकाश साहू ने बताया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां उन्नत खाद, बीज व कृषि उपयोगी सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद मिलने से किसानों को खेती में अधिक उत्पादन करने में मदद मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दुकान खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- जिले के तीन प्रखंडों में कृषि विभाग का खरीफ कार्यशाला यह भी पढ़ें- सात प्रखंडों में खरीफ कार्यशाल...