छतरपुर, जुलाई 3 -- देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। और स्मृति-चिह्न स्वरूप गदा, भगवान बालाजी का चित्र और रुद्राक्ष की माला भेंट देकर सम्मानित किया। इस दौरान अनंत अंबानी ने उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और कहा कि 'आप बोले आना है, हम आ गए'। इसके बाद अनंत अंबानी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ जाकर बागेश्वर धाम में विराजित बालाजी सरकार, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन किए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ...