नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- देश के सबसे चर्चित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मोके पर उनके परिवार में धूम मची हुई। अनंत का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए। एक तरफ जहां उनके लिए बेहद शानदार और अट्रैक्टिव केक तैयार किया गया, वहीं दूसरी ओर उनके परिवार ने खास अंदाज भजन का आयोजन किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी सहित रणवीर सिंह भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।भक्ति में डूब अंबानी परिवार अनंत अंबानी के बारे में ये सभी जानते हैं हैं कि वे बॉलीवुड स्टार्स के काफी चहेते हैं। अनंत का फिल्मी स्टार्स के साथ एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है। ऐसे में अब जामनगर से अनंत अंबानी के बर्थ...