उन्नाव, दिसम्बर 29 -- उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत का अनंतिम प्रकाशन करने के बाद 30 दिसंबर तक दावे व आपत्ति मांगे है। इसके बाद 31 दिसंबर से छह जनवरी तक निस्तारण करके छह फरवरी को फाइनल मतदात सूची प्रकाशित की जाएगी। संबधित मतदाता ग्राम पंचायत के निर्धारित मतदान केन्द्र, संबधित तहसील, ब्लाक कार्यालय और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में दावे व आपत्ति दर्ज कर सकते है। वहीं 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक व युवतियां पंचायत निर्वाचक नामावली में अपना नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र-2 में दावा प्रस्तुत कर सकते है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अगस्त 2025 से शुरू हुआ था। बीएलओ द्वारा 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर, घर जाकर निर्धारित प्रोफार्मा पर वोटरों का सत्यापन किया गया था। बीएलओ ने ऑफ व ऑनलाइन दोनो...