अनंतलाल महतो की पुण्यतिथि आज
गिरडीह, मई 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के ग्राम पंचायत मुंडरो केसामाजिक कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व मुखिया स्व. अनंतलाल महतो की 14वीं पुण्यतिथि बुधवार दोपहर उनके पैतृक आवास ग्राम मुंडरो के पेसरा में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, प्रमुख आशा राज, पूर्व प्रमुख यशोदा देवी और जिप सदस्य रीता माथुर प्रसाद शामिल होंगी। आयोजन की जानकारी स्व अनंत लाल महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार महतो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.