अनंगपुर में लगेगा विद्युत समाधान मेगा शिविर आज
हरदोई, मई 19 -- पचदेवरा। विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को बिजली उपकेंद्र अनंगपुर परिसर में बिजली समाधान मेगा शिविर लगेगा। शिविर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिकायतें सुनी जाएंगी। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। शिविर में नए कनेक्शन, बिल संशोधन, खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर, भार वृद्धि, नेट मीटरिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की है। अवर अभियंता भैयालाल पाल ने बताया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेगा कैंप में 25 उपभोक्ताओं ने जमा किया 1.15 लाख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.