अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर लगा
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर । सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय घंटाघर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 लोगों के रक्तदान के बाद रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. पंकज कुमार और प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चतुर्वेदी ने किया। शिविर में छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर का संचालन डॉ. बैद्यनाथ, केसी सिंह, मुकेश कुमार, कंचन कुमारी, छोटू कुमार, मो. शहनाज, मो. समशेद अहमद ने किया। मौके पर व्याख्याता कुमार आनंद, आलोक कुमार, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. संदीप कुमार, संतोष कुमार, निवेदिता राज, मनीष सेन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.