हापुड़, अप्रैल 22 -- थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी एक छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में शिक्षक द्वारा बिना कारण बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि पीड़ित छात्र हर्षित ठाकुर स्थानीय विद्यालय में कक्षा 9 का विद्यार्थी है। परिजनों के अनुसार, हाल ही में स्कूल में एक शिक्षक ने उसे बिना किसी स्पष्ट वजह के डांटते हुए कान पकड़कर पीटा। आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी उक्त शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट की जा चुकी है। परिवार का कहना है कि पिटाई के बाद बच्चे की हालत खराब हो गई, घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना बहादुरगढ़ पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रव...