संभल, फरवरी 21 -- कोतवाली के मोहल्ला बृजधाम कालोनी निवासी सरकारी स्कूल के अध्यापक ने कुकर के ढक्कन से मारपीट कर गर्भवती पत्नी को घायल कर दिया। पत्नी ने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया है। एक व्यक्ति ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी की कुकर के ढक्कन से बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पत्नी ने अपनी बेटी को पिता की पिटाई से बचाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पति ने उस पर हमला कर दिया। पति-पत्नी दोनों सरकारी अध्यापक हैं। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की बृजधाम कॉलोनी निवासी पीड़िता आरती ने बताया कि गुरुवार को उनकी तीन वर्षीय बेटी अपने पिता के साथ खेलना चाह रही थी। इसी बात को लेकर पति कुलदीप कुमार ने बेटी को पीटना शुरू कर दिया। जब आरती ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया तो पति ने कुकर के ढक्कन से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उनके सिर पर तीन जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.