बिजनौर, मार्च 1 -- गांव आसफाबाद चमन स्थित संविलियन विद्यालय के सहायक अध्यापक को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। गांव भोजपुर (भोपतपुर) स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था एडुलीडर्स द्वारा आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले के 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अफजलगढ के गांव आसफाबाद चमन स्थित संविलियन विद्यालय के सहायक अध्यापक नवनीत कुमार को एजुलीडर्स कर्मयोगी सम्मान से नवाज़ते हुए सुधीर कुमार राणा द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने संसाधनों के अभाव में भी होसलें के साथ बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट ...