फरीदाबाद, जनवरी 12 -- नूंह। निपुण हरियाणा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खंड नूंह के प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 125 अध्यापकों ने भाग लिया, जिन्हें रेमेडियल कार्य योजना को व्यवहारिक रूप से लागू करने तथा जीरो पीरियड के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की सीख पर केंद्रित, कॉम्पिटेंसी आधारित हस्तक्षेप के लिए प्रशिक्षित किया गया। शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिक्षक जीरो पीरियड में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ योजना के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य विद्यालयों को सी श्रेणी से बी तथा बी से ए श्रेणी में लाना है, वहीं ए श्रेणी में शामिल विद्यालय अपनी गुणवत्ता को निरंतर बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.