सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर के स्टेट बैंक के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से एक सहायक अध्यापक का कार्ड बदलकर 69860 रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है सहायक अध्यापक पीड़ित प्रदीप कुमार शुक्ला निवासी बरईल चतरा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच फरवरी को शाम करीब पांच बजे वह घरेलू खर्च के लिए स्टेट बैंक के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जैसे ही उन्होंने एटीएम कार्ड मशीन में डाला, कार्ड अंदर फंस गया और बाहर नहीं निकला। लगभग 10 मिनट तक परेशान होने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति मदद के बहाने वहां आया। उसने भी कार्ड निकालने का दिखावा किया, लेकिन असफल रहा। इसके बाद उस व्यक्ति ने एटीएम मशीन के ऊपर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.