फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टेट परीक्षा पास करने की अनिवार्यता रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को राज्य मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन सौंपा। इसकी अगुवाई ब्लॉक प्रधान मायाराम नागर और ब्लॉक बल्लभगढ़ प्रधान उपकार फोगाट ने की। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान मुकेश गर्ग व संगठन सचिव युधवीर चाहर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने एक सितंबर 2025 को अपने फैसले में कहा है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना उन शिक्षकों के लिए भी अनिवार्य है जिनकी नियुक्ति 23 अगस्त 2010 से पहले हुई थी। इससे पहले, एनसीटीई ने ऐसे सभी शिक्षकों को टीईटी से पूर्ण रूप से छूट दी थी। वर्तमान फैसले के अनुसार जिन सेवारत शिक्षकों की सेवा अवधि पांच वर्...