हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा विकास क्षेत्र के सिलौली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय राजनीति का अखाड़ा बन चुका है। अध्यापकों के दो गुट हो जाने से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। सोमवार को शिक्षकों के आपसी विवाद के चलते एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण एक शिक्षक के पक्ष में लाम बंद होकर विद्यालय पहुंच हंगामा किया था। विद्यालय परिसर में हंगामें की सूचना पर नायब तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की थी। लेकिन कोई ठोस समाधान न होने के कारण मंगलवार को भी विद्यालय राजनीति का अखाड़ा बन रहा है। ग्रामीणों की माने तो छ: माह पूर्व तक उक्त विद्यालय विकास क्षेत्र के अच्छे विद्यालयों में आता था। किंतु अध्यापकों की राजनीति के चलते यहां शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। उधर प्रधानाध्यापक रामलखन सोनी का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.