औरंगाबाद, मार्च 26 -- दाउदनगर नगर परिषद के सतसंग नगर में श्री राम चरित मानस यज्ञ समिति नवाह परायण श्री राम कथा में अध्यात्म के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कथा वचिका साध्वी लाड़ली शरण जी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिकता वह शक्ति है, जो मनुष्य के जीवन को भीतर से बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने भीतर झांकना शुरू करता है, तभी उसे वास्तविक सुख और संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि आज का जीवन अत्यधिक व्यस्त और तनावपूर्ण हो गया है। आधुनिक साधनों और सुविधाओं के बावजूद मनुष्य के पास खुद के लिए समय नहीं बचा है। ऐसे में अध्यात्म व्यक्ति को खुद से जोड़ने का माध्यम बनता है। यह केवल धार्मिक आडंबर नहीं, बल्कि जीवन को समझने और उसे सही दिशा देने की प्रक्रिया है। साध्वी ने कहा कि मनुष्य को मिली बुद्धि और क्षमता ने उसे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.