नवादा, अप्रैल 1 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। धर्म और अध्यात्म की नगरी नवादा में मंगलवार से भक्ति की अविरल धारा बह चली है। स्थानीय श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले संतमत सत्संग विराट आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शहर परिक्रमा के साथ मंदिर परिसर में शोभायात्रा का विराम हुआ और इसके साथ ही संतमत सत्संग के विराट आयोजन का श्रीगणेश हुआ। नवादा शहर मंगलवार की सुबह जय श्रीराम के उद्घोष और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठी। ऐतिहासिक और भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ ही क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना के तीर्थराज का आगाज हो गया है। ​मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पीत वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। पू...